पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति गिरफ्तार
पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही अफरा तफरी मच गई। इसमें सवार एक यात्री ने दावा किया कि उसके बैग में बम है। उक्त व्यक्ति की ओर से उसके बैग में बम होने का दावा करने के बाद पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान 6E-2126 में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बम निरोधक दस्ते और पुलिस कर्मियों ने विमान की जांच की और विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया। एएनआई ने बताया कि उक्त व्यक्ति के बैग की जांच की गई तो उसमें कोई बम नहीं मिला। उसका दावा झूठा निकला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की ये फ्लाइट रात 8.45 बजे उड़ान भरने वाली थी। विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी को पटना से दिल्ली जाना था। करीब एक-डेढ़ घंटे की जांच के बाद बम की खबर अफवाह निकली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरूआती पूछताछ में आरोपी मानसिक तौर पर बीमार लग रहा है। मामले की जांच जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पुलिस के मुताबिक, उड़ान भरते समय ऋषि चंद सिंह नाम के यात्री ने दावा किया कि उसके पास एक बम है। जैसे ही उसने दावा किया तो विमान में अफरातफरी मच गई। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और पूरे विमान की तलाशी ली गई। पुलिस ऋषि से पूछताछ कर रही है। विमान की बम निरोधक दस्ते ने भी बारीकी से जांच की और आरोपी का दावा फेक निकला। इस दौरान विमान में यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान नजर आए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






