ग्राफिक एरा में इंडिगो एयरलाइंस के हेड ऑफ प्रोक्योरमेंट संजय झा बोले- सफलता के लिए लचीलापन भी जरूरी
इंडिगो एयरलाइंस के हेड ऑफ प्रोक्योरमेंट संजय झा ने कहा कि हर बड़ी कंपनी की ताकत उसके पीछे काम करने वाली स्मार्ट टीम होती है। बिना मजबूत टीम के यह सप्लाई चेन अधूरी है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीबीए और एमबीए के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित स्थिरता में मार्गदर्शन- भविष्य के लिए लचीली सप्लाई चैन का निर्माण सम्मेलन आयोजित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सम्मेलन में संजय झा ने सप्लाई चेन की अवधारणाओं को ना सिर्फ सिद्धांत रूप में बल्कि उदाहरण के साथ समझाया। संजय झा 26 वर्षों के अनुभव के साथ एफएमसीजी, रिटेल और एविएशन जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने डाबर, कोका-कोला और इंडिगो जैसी कंपनियों के उदाहरण देते हुए बताया कि सप्लाई चेन केवल उत्पादों की आवाजाही नहीं, बल्कि सूचनाओं और वित्तीय प्रभाव का भी हिस्सा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जलवायु परिवर्तन, साइबर हमले और महामारी जैसे वैश्विक संकट सप्लाई चेन को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में सफलता उन्हें ही मिलती है जो लचीले होते हैं और बदलते हालातों के अनुसार रणनीतियां अपनाते हैं। हर मजबूत कंपनी में एक टीम होती है जो हर तरह की चुनौती को सुलझाने के लिए तैयार रहती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डा. विशाल सागर ने सप्लाई चेन के मुख्य तत्वों में प्लानिंग, सोर्सिंग, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग आदि विषयों पर बात कर छात्र-छात्राओं को सप्लाई चेन की असल चुनौतियों और वास्तविक अवसरों की एक जमीनी हकीकत दिखाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सम्मेलन का आयोजन प्रो. के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में हुआ। सम्मेलन में डा. अजय शर्मा, डा. शिप्रा गुप्ता, डा. विकास त्यागी, डा. पंकज अग्रवाल और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



