भारत की दीपिका ने रचा इतिहास, लगाई गोल्ड मैडल की हैट्रिक, बनी विश्व की नंबर वन तीरंदाज
विश्व कप तीरंदाजी (Archery World Cup stage 3) में शानदार परफॉर्मेंस करने वाली तीरंदाज दीपिका कुमारी इतिहास रचने में कामयाब रहीं। तीन गोल्ड मैडल की हैट्रिक लगाकर वह दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बन गईं हैं।
विश्व कप तीरंदाजी (Archery World Cup stage 3) में शानदार परफॉर्मेंस करने वाली तीरंदाज दीपिका कुमारी इतिहास रचने में कामयाब रहीं। तीन गोल्ड मैडल की हैट्रिक लगाकर वह दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बन गईं हैं। पेरिस में आयोजित हुए तीरंदाजी विश्व कप में दीपिका इस इतिहास रचने में सफल रहीं। सबसे पहले दीपिका ने महिला टीम के साथ फाइनल में मैक्सिको को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। इसके बाद अपने पति अतानू दास के साथ मिलकर तीरंदाजी विश्व कप के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। यही नहीं दीपिका ने व्यक्तिगत इवेंट कमाल दिखाया और रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।टोक्यो ओलंपिक से पहले दीपिका ने अपने प्रदर्शन से हर भारतीय को एक उम्मीद दे दी है। इस साल टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। दीपिका के गोल्ड की हैट्रिक पूरा करने के बाद विश्व तीरंदाजी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- यह दीपिका को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर ले जाता है। सोशल मीडिया पर भी फैन्स लगाकार कमेंट कर दीपिका को बधाई दे रहे हैं।
विश्व तीरंदाजी में गोल्ड जीतने के बाद कुमारी ने कहा कि-मैं खुश हूं, लेकिन साथ ही मुझे अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना है। मैं उस पर सुधार करना चाहता हूं, क्योंकि आगामी टूर्नामेंट (टोक्यो ओलंपिक) हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं जो सीख सकती हूं उसे जारी रखने की पूरी कोशिश करूंगी। दीपिका कुमारी ने कहा कि वो टोक्यो खेलों में पदक जीतने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



