Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 22, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 63 पुलों का किया वर्चुअली लोकार्पण, छह पुल उत्तराखड में, सीएम तीरथ ने वर्चुअली किया प्रतिभाग

सीमांत प्रदेशों में बुनियादी ढांचा मजबूत बनाने की मुहिम के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कुल 63 पुल देश को समर्पित किए।

सीमांत प्रदेशों में बुनियादी ढांचा मजबूत बनाने की मुहिम के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कुल 63 पुल देश को समर्पित किए। पाकिस्तान और चीन से एक साथ दोनों मोर्चो पर निपटने की सेना की तैयारी को सीमा सड़क संगठन मजबूती देने में जुटा है। इसी के चलते सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इन 63 पुलों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें छह पुल उत्तराखंड राज्य में हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।
इन पुलों में लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में 10, हिमाचल में दो और उत्तराखंड में छह पुल हैं। यह पुल दुश्मन को घेरने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन पुलों के रास्ते सेना के टैंक व तोपें सीमा पर एक स्थान से दूसरे पर सुगमता से पहुंच दुश्मन पर त्वरित प्रहार करेंगी।

इसके साथ ही सीमांत आबादी के लिए भी ये पुल बेहतर सुविधाओं की नई उम्मीद लेकर आए हैं। जम्मू-कश्मीर में बने दस में से सात पुल सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा से मात्र तीन से आठ किलोमीटर की दूरी पर हैं। उत्तराखंड में चार पुल चीन सीमा पर हैं। इनमें एक स्पान पुल, जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं।

लोकार्पण के बाद उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्विट किया कि- आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, जे एंड के, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश में किए गए 63 पुलों के उद्घाटन के अवसर पर वर्चुअली भाग लिया। देश को इन पुलों की सौगात देने के लिए रक्षा मंत्री जी का सहृदय आभार! कुल 63 में से 6 पुल उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों में बने हैं। इन पुलों के माध्यम से चीन सीमा तक सेना की पहुंच आसान होने के साथ ही सीमांत के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *