Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय युवक की मौत, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरा लापता

उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा के हालात ठीक नहीं हैं। पुलिस की गोली से एक भारतीय युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक ने अपनी सीमा तक भागकर जान बचाई। एक युवक अभी लापता बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा के हालात ठीक नहीं हैं। पुलिस की गोली से एक भारतीय युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक ने अपनी सीमा तक भागकर जान बचाई। एक युवक अभी लापता बताया जा रहा है। यूपी पुलिस ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। मामला पीलीभीत उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा का बताया गया है।
बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से सटी भारत-नेपाल सीमा पर पहले नेपाल पुलिस से उस व्यक्ति की झड़प हुई। इसके बाद फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय गोविंदा के रूप में की गई है। वह अपने दोस्तों पप्पू सिंह और गुरमीत सिंह के साथ नेपाल गया था। पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि नेपाल गए तीन भारतीय नागरिकों का किसी मुद्दे पर नेपाल पुलिस के साथ टकराव हो गया था।
इसमें एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। उसके एक अन्य साथी ने झड़प के बाद सीमा पार कर ली और भारत में घुसकर जान बचा ली। तीसरा साथी अभी भी लापता है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हालांकि, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और इलाके में गश्त कर रही है।