Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सबसे बड़ी सुविधा, अब जनरल टिकट पर हो सकती है यात्रा

देश में कोरोना को लेकर हालात सुधरने के बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फिर से गैर आरक्षित कोच शुरू करने का फैसला किया है।

देश में कोरोना को लेकर हालात सुधरने के बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फिर से गैर आरक्षित कोच शुरू करने का फैसला किया है। अब तक कोविड के कारण सामान्य डब्‍बों (जनरल कोच) के लिए भी रिजर्वेशन कराना होता था। जो ट्रेनें एक जोन से दूसरे ज़ोन की तरफ जाती थीं, वे सारी ट्रेनें ‘रिजर्वेशन ओनली ट्रेन्स’ के तर्ज पर चल रही थीं।
कोविड के नए मामलों की संख्‍या में आई कमी के बाद अब यात्री सामान्य टिकट लेकर सामान्य डब्बे में सफर कर सकेंगे। यह सुविधा आगे 4 महीने के लिए बुक हो चुकी सीटों के लिए नहीं होगी। इसका मतलब यह है कि जिन ट्रेनों में एडवांस में टिकट बुक हो चुका है, उनमें एडवांस रिजर्वेशन पीरियड ख़त्‍म होने के बाद सामान्य हालात बहाल होंगे। होली के लिए चलने वाली ट्रेनों में लोग सामान्य टिकट लेकर सामान्य यात्री डब्बे में सफर कर सकेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।