Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

Video: नेपाल में पैसे मांग रही हिंदुस्तानी लड़की ने अनुपम खेर को किया हैरान, बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, अब उठाएंगे पढ़ाई खर्च

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को मंदिर के आगे पैसे मांग रही लड़की ने हैरानी में डाल दिया। भारतीय मूल की इस लड़की ने अभिनेता से पैसे मांगे और उनसे अपने साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को मंदिर के आगे पैसे मांग रही लड़की ने हैरानी में डाल दिया। भारतीय मूल की इस लड़की ने अभिनेता से पैसे मांगे और उनसे अपने साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया। अभिनेता तब हैरत में पड़े, जब वह लड़की फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी। उससे अभिनेता इतने प्रभावित हुए कि अब उसकी पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। अभिनेता ने इन इसका वीडियो अपने इंस्टग्राम में शेयर किया है। वैसे भी बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैन्स संग पोस्ट साझा करते हुए देखे जाते हैं।
इन दिनों अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग के लिए नेपाल में मौजूद हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। अनुपम खेर ने नेपाल से अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये लड़की उनसे पैसे मांग रही थी। उस लड़की ने अनुपम खेर के साथ ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की, जिसे सुन एक्टर हैरान रह गए। फिर उन्होंने उसका वीडियो शेयर कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपना नाम आरती बताती है और बोलती है कि वह राजस्थान से है। अनुपम खेर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखते हैं कि-मैं काठमांडू के एक मंदिर के बाहर आरती से मिला! वह राजस्थान की रहने वाली है। उसने मुझसे कुछ पैसे मांगे और मेरे साथ फोटो खिंचवाने को बोला। इसके बाद वह मुझसे फ़्लूएंट इंग्लिश में बात करने लगी। मैं पढ़ाई के लिए उसका पैशन देखकर हैरान था। यह रही हमारी बातचीत! अनुपम खेर फाउंडेशन इसके एजुकेशन की जिम्मेदारी लेगा। जय हो!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन देखने को मिले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर के इस नेक कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि-आपकी मदद के लिए धन्यवाद सर। एक और यूजर लिखते हैं कि-इसको बिना स्कूल के भी इतनी अच्छी इंग्लिश आती है। एक और ने लिखा है-गॉड ब्लेस यू खेर साहब।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।