Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

इंडियन आर्मी में पंडित, मौलवी, ग्रंथी पादरी और बोध भिक्षु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां करें आवेदन

इंडियन आर्मी में धर्म गुरु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इंडियन आर्मी में पंडित, ग्रंथि, मौलवी, पादरी और बोध भिक्षु की भर्ती के लिए या भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी धर्म गुरु भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए की लास्ट डेट के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धर्म गुरु भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सभी जाति के कुल 128 धर्म गुरु की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है और साथ ही अंतिम समय में होने वाली सर्वर की परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। आर्मी धर्म गुरु भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 25 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन रिक्तियों पर की जाएगी भर्ती 
पंडित – 108
पंडित (गोरखा रेजिमेंट के लिए) – 05
ग्रंथि – 08
मौलवी (शिया, सुन्नी) – 03+01
पादरी – 2
बोध भिक्षु – 1