भारत ने परमाणु सक्षम अग्नि V बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, बीजिंग तक मार करने की क्षमता
भारत ने परमाणु सक्षम अग्नि V बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफल परीक्षण किया। ये मिसाइल 5000 किमी से अधिक की दूरी के लक्ष्य को भेद सकती है। यानि इस मिसाइल की मारक क्षमता बीजिंग तक भी है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि मिसाइल पर नई तकनीकों और उपकरणों को मान्य करने के लिए परीक्षण किया गया था और यह साबित हुआ है कि मिसाइल अब पहले की तुलना में अधिक दूर के लक्ष्य को भेद सकती है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह अग्नि-V की नौवीं उड़ान है। 2012 में पहली बार परीक्षण की गई इस मिसाइल का ये एक और नियमित परीक्षण था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)अंतरमहाद्वीपीय परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से दागा गया था. ये परीक्षण चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़पों के कुछ दिनों बाद किया गया है, लेकिन इसकी योजना पहले बनाई गई थी। भारत ने पहले ही लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने के अपने इरादे की घोषणा की थी और अरुणाचल के तवांग में हुई घटना से काफी पहले एयरमेन को नोटिस जारी किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
नए उपकरणों और तकनीक से है लैस
रक्षा सूत्रों ने यह भी बताया कि मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह मिसाइल अब पहले से हल्की हो गई है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता भी विकसित की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इन खासियतों से है लैस
अग्नि श्रृंखला की इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने साथ में विकसित किया है। कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जाता है कि नई अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 से 8,000 किमी है। अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है जोकि 1.5 टन तक नयूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चीन के यह शहर हैं जद में
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मिसाइल बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझाउ और हांगकांग सहित पूरे चीन को निशाना बनाने में सक्षम है। ‘अग्नि-5’ अपनी शृंखला में सबसे आधुनिक हथियार है। इसमें नौवहन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियां हैं। परमाणु सामग्री ले जाने की इसकी क्षमता दूसरी मिसाइल प्रणालियों से कहीं ज्यादा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बहुत कम देशों के पास है ऐसी मिसाइल
अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली बहुत कम देशों के पास है, जिसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है। इसमें अमेरिका, चीन. रूस, फ्रांस और उत्तर कोरिया शामिल हैं। बता दें कि भारत के पास पहले से ही 700 किमी रेंज वाली अग्नि-1, 2000 किमी रेंज वाली अग्नि-2, 2,500 किमी से 3,500 किमी रेंज वाली अग्नि-3 मिसाइलें हैं। इन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बनाई गई रणनीति के तहत तैयार किया गया है। वहीं अग्नि-4 और अग्नि-5 को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।



