Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजीपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, आयोग अध्यक्ष के साथ बाल अधिकारों पर की चर्चा

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अच्छा काम करने वालो को पुरस्कृत करने और शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस एप स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक बड़ा कदम है। आम जन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य यह एप बनाया गया है। हमें इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इसकी मासिक समीक्षा करेंगे। इसमें अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने मानसून के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत डूबने की आशंका वाले क्षेत्रों एवं नदी किनारे स्थित घाटों को चिह्नित कर उन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को ऐसे स्थानों पर न जाने दें। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बाल अधिकार संरक्षण को लेकर चर्चा
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से भेंट कर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ बाल अधिकार संरक्षण से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की।
इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है। इसकी रोकथाम के लिए बाल संरक्षण आयोग और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाये जा रहे हैं। सभी जनपद प्रभारी बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने डॉ गीता खन्ना को पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि आयोग के जनपद में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की ओर से उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सम्बन्धित जनपद पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया।