Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

पीआरडी जवानों के वेतन और बहाली को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले धस्माना, मिला सकारात्मक जवाब

दो साल से एसडीआरएफ में तैनात 62 पीआरडी जवानों के वेतन भुगतान और नौकरी में उनकी पुनः तैनाती का मुद्दा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार पहुंच गया।

दो साल से एसडीआरएफ में तैनात 62 पीआरडी जवानों के वेतन भुगतान और नौकरी में उनकी पुनः तैनाती का मुद्दा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार पहुंच गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शाम को मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर पीआरडी जवानों के तीन महीने के रुके हुए वेतन व उनको वेतन मांगे जाने पर हटाये जाने के प्रकरण पर चर्चा की। साथ ही ज्ञापन सौंपा।
धस्माना ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 62 पीआरडी जवानों को दो वर्ष पूर्व कोविड काल में एसडीआरएफ की मांग पर युवा कल्याण विभाग की ओर से भेजा गया था। तीनों कोविड लहरों में इन जवानों ने एसडीआरएफ के निर्देशों पर कोविड ड्यूटी की। धस्माना ने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 तक इन जवानों को वेतन भुगतान नहीं किया गया।
धस्माना ने सीएम को बताया कि ये जवान वेतन की मांग को लेकर उनके पास आए। उन्होंने अधिकारियों से इनके वेतन के बारे में वार्ता की, तो इनके वेतन का भुगतान करने के बजाय उन्हें भुगतान किए बिना इनको वापस युवा कल्याण भेज दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इनको वेतन भी दिलवाएंगे और इनको तैनाती भी मिलेगी।