Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन से कोरोना के दैनिक संक्रमितों की संख्या एक समान, 96वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में तीन दिन से कोरोना के दैनिक संक्रमितों की संख्या एक समान बनी हुई है। साथ ही राहत की बात ये है कि 96वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 31 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले। इससे पहले शुक्रवार 30 दिसंबर और गुरुवार 29 दिसंबर को भी पांच-पांच नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को 84 केंद्रों में 625 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है। इसका कारण ये है कि अभी बूस्टर डोज करीब 25 फीसद लोगों को ही लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.31 Health Bulletin (1)

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104609 है। इनमें से 100443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 32 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।