Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 29, 2026

स्मार्ट सिटी के नाम पर बदरंग की राजधानी, श्वेत पत्र हो जारी, घोटाले की हो जांचः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज स्मार्ट सिटी के मामले में राज्य की भाजपा सरकार, जिला प्रशासन व स्मार्ट सिटी प्रसाशन पर जोरदार हमला बोला।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज स्मार्ट सिटी के मामले में राज्य की भाजपा सरकार, जिला प्रशासन व स्मार्ट सिटी प्रसाशन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के नाम पर घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से स्मार्ट सिटी के मामले में श्वेत पत्र जारी किए जाने की मांग की है।
आज शनिवार 16 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून शहर की नैसर्गिक सौंदर्य व यहां के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐतिहासिक पलटन बाजार, राजपुर रोड के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर एक अक्षम्य अपराध किया है। धस्माना ने कहा कि शहर को स्मार्ट बंनाने के नाम पर शहर के फेफड़े, जिनसे पूरे शहर की प्राणवायु मिलती थी और भूमि पानी रिचार्ज करती थी, परेड ग्राउंड उसको कंक्रीट का जंगल बना कर बर्बाद कर दिया है।
धस्माना ने कहा कि शहर की सभी प्रमुख सड़कें राजपुर रोड, सुभाष रोड, ईसी रोड, हरिद्वार रोड, घंटाघर के आसपास का क्षेत्र सर्विस डक्ट बनाने के नाम पर खोद डाला। इसके कारण जगह जगह सीवर लीकेज हो रहा है। मुख्य मार्गों पर पिछले तीन तीन वर्षों से खड्डे पड़े हैं। शहर की मुख्य सड़क यूकेलिप्टिक्स रोड जो राजपुर रोड को सुभाष रोड व ईसी रोड को जोड़ती है, पिछले ढाई साल से खुदी पड़ी है। काम कछुआ गति से हो रहा है।
धस्माना ने कहा कि ऐतिहासिक पलटन बाजार को भी स्मार्ट सिटी के नाम पर बर्बाद कर दिया गया है। इसके कारण पीछे ढाई वर्षों से पलटन बाजार का व्यापार चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि कुल मिला कर स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर का कोई भला तो नहीं हुआ, किन्तु शहर ने अपना पुराना स्वरूप नैसर्गिक सौंदर्य व अपना मौलिक चरित्र जरूर खो दिया। उन्होंने कहा इसके लिए केंद्र राज्य की सरकारों के साथ साथ देहरादून के मेयर भी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इतना ही नही इस पूरी कसरत में करोड़ों रुपये का घोटाला भी निर्माण कार्यों व खरीद फरोख्त में हुआ है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये। धस्माना ने मांग की है कि राज्य सरकार देहरादून स्मार्ट सिटी पर एक पूर्ण श्वेत पत्र जारी करे। इससे दूध का दूध व पानी का पानी हो सकेगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *