Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान की दी जानकारी

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ये भेंट राजभवन में की गई। इस दौरान कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उन्हें विश्विद्यालय की ओर से राज्य के विकास में संचालित गतिवविधियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिवादन किया। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षण, स्वास्थ्य व ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों की संक्षेप में जानकारी दी।
कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि कोविड काल का छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तमाम प्रयास किए गए। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक ही समय पर परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। कहा कि विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय व गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान के लिए कृतसंकल्प हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू भी किया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।