Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

आइआइएम के छात्रों और फैकल्टी का पीएम मोदी को खुला पत्र, कहा-आपकी चुप्पी बढ़ा रही है नफरत को

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने खुला खत लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में हेट स्पीच और जाति आधारित हिंसा के खिलाफ बोलने की अपील की है।

हेट स्पीच को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर अब छात्र और शिक्षक भी अपनी राय देने लगे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने खुला खत लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में हेट स्पीच और जाति आधारित हिंसा के खिलाफ बोलने की अपील की है। इस पत्र पर आइआइएम अहमदाबाद और आइआइएम बेंगलुरु के कुछ छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के हस्ताक्षर हैं। खत में कहा गया है कि इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी नफरत भरी आवाजों को बढ़ावा दे रही है।
बता दें, हाल ही में विभिन्न स्थानों में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच के मामले सामने आए। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में तो कुछ हिंदू धार्मिक नेताओं ने लोगों से मुसलमानों के खिलाफ हथियार उठाने का आग्रह किया और नरसंहार का आह्वान किया था। खत में कहा गया है कि-हेट स्पीच और धर्म/जाति पहचान के आधार पर समुदायों के खिलाफ हिंसा का आह्वान अस्वीकार्य है।
भले ही भारतीय संविधान सम्मान के साथ अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है, लेकिन देश में भय की भावना है। पत्र में लिखा गया है कि- हमारे देश में अब भय की भावना है। हाल के दिनों में चर्चों सहित पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की जा रही है और हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया गया। इस पत्र पर 13 फैकल्टी मेंबर्स सहित आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बेंगलुरु के 183 छात्रों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।