एलपीजी उपभोक्ताओं ने नहीं कराया ये काम, तो घरेलू गैस सिलेंडर के देने होंगे ज्यादा दाम
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। यदि आपके पास द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन है और अभी तक ई-अपने उपभोक्ता को जानें (केवाईसी) नहीं कराई है तो आपकी परेशानी बढ़ने जा रही है। केवाईसी न होने पर जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर मिलेगा। शुक्रवार को इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। 10 साल के बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था को लागू होने जा रही है। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ऐसे में घरेलू LPG सिलेंडर के कनेक्शन वालों को e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। क्योंकि अब e-KYC से सिलेंडर की कीमत तय होने वाली है। e-KYC नहीं कराने के बाद जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य वाला LPG सिलेंडर मिलेगा। यानी आपको बिना सब्सिडी वाला LPG गैस लेना पड़ेगा। इससे आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है और आपका बजट भी बिगड़ सकता है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि e-KYC पूरा नहीं करने वालों के लिए 5 KG और 10 KG वाला गैस सिलेंडर विकल्प होगा, जो कमर्शियल प्राइस पर उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
घरेलू गैस सिलेंडर के होंगे दो रेट
जल्द ही तेल कंपनी दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही है। मौजूदा समय में सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 952 रुपये हैं, जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 961 रुपये है। दोहरी कीमत व्यवस्था में घरेलू LPG सिलेंडर के दो रेट होंगे। e-KYC नहीं कराने वाले और उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को बाजार रेट पर सिलेंडर मिलेगा। यह सिलेंडर बिना सब्सिडी का होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
10 साल बाद फिर लागू होगा पुराना नियम
बताया जा रहा है कि एक दशक बाद फिर से LPG सिलेंडर के लिए दोहरी कीमत वाला सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जो लोग अपने LPG कनेक्शन का e-KYC पूरा कराएंगे उन्हें सब्सिडी वाला सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं जो e-KYC पूरा नहीं करेंगे, उन्हें बिना सब्सिडी वाला बाजार निर्धारित मूल्य वाला सिलेंडर दिया जाएगा। जल्द ही इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए तारीख का ऐलान किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसलिए जरूरी है ई-केवाईसी
ई-केवाईसी न कराने पर सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी रोक दी जाती है या बाजार मूल्य देना पड़ता है।
पारदर्शिता: फर्जी कनेक्शन और दुरुपयोग को खत्म करने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।
स्थिति की जांच: जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही ई-केवाईसी करवा लिया है, उन्हें दोबारा कराने की जरूरत नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
घर बैठे मोबाइल से ई-केवाईसी
ऐप डाउनलोड करें: अपनी गैस कंपनी (जैसे Indane, Bharat Gas या HP Gas) का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
लॉगिन करें: अपने आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में प्रवेश करें।
विकल्प चुनें: मेनू में जाकर ‘Complete e-KYC’ या आधार प्रमाणीकरण का विकल्प चुनें।
प्रमाणीकरण: ओटीपी (OTP) या फेस स्कैन (Face Authentication) के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।
ऑफलाइन ई-केवाईसी का तरीका
यदि मोबाइल से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं। अपने साथ आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की डायरी या उपभोक्ता संख्या (Consumer ID) अवश्य रखें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



