कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को बताया धोखेबाज
उत्तराखंड कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं धीरेंद्र प्रताप वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दो विधायकों हरीश धामी और मनोज तिवारी ने एक संयुक्त बयान में भाजपा को धोखेबाज बताया। भाजपा के प्रवक्ता और विधायक विनोद चमोली और दो अन्य नेताओं के हरीश रावत को ड्रामेबाज बताए जाने के आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए धीरेंद्र प्रताप और दोनों विधायकों ने कहा कि विनोद चमोली छोटा मुंह बड़ी बात ना करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि हरीश रावत का राज्य की और देश की सेवाओं का लंबाई इतिहास है। वह अनेक बार केंद्र में मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। आज तक भी कोई उन पर कोई आरोप नहीं लगा सका है। ऐसी स्थिति में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि झूठी और निराधार बयान बाजी भाजपा के नेता ना करें और इस तरह से सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए गंदे प्रयास न करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप हरीश धामी और मनोज तिवारी ने कहा हरीश रावत धरती के नेता हैं और जिस तरह का उनके निजी सहायक पर आरोप लगाया गया है, वो केवल चुनावी माइलेज लेने के लिए किया गया है। इसमें भाजपा कामयाब नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और 2026के चुनाव में भाजपा का राज्य से सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हरीश रावत के व्यक्तित्व से डरती है। इसीलिए उन्हें यदा कदा निशाना बनाया जाता रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



