ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आईसीएमईएमएस-2026 का समापन, गणितीय शोध से खुलेंगी नई संभावनाएं

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के विकास में गणित की भूमिका लगातार व्यापक हो रही है। गणितीय मॉडलिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंजीनियरिंग की जटिल चुनौतियों के समाधान के साथ बेहतर निर्णय लेने और टिकाऊ विकास की नई राहें खुल रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आईसीएमईएमएस-2026 के समापन सत्र में यूनिवर्सिटी की मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन सिंह ने कहा कि गणितीय तकनीकें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही हैं। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, तुर्की और ग्रीस सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सम्मेलन के दौरान आयोजित 20 तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक शोध पत्र और शोध सार प्रस्तुत किए गए। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्मेंट ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डॉ अक्षय कुमार, डॉ सुनिल कुमार, डॉ अनूप नेगी, डॉ शिवानी सुन्द्रियाल, डॉ चंदन सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






