Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

लव मैरिज के दो महीने भी नहीं हुए पूरे, छोड़कर गई पत्नी तो पति ने किया चाकू से हमला

पहले प्यार, फिर कोर्ट में शादी और दो महीने पहले ही मनमुटाव। ऐसा ही कुछ ऋषिकेश में हुआ। पत्नी छोड़कर चली गई तो नाराज पति ने उस पर चाकुओं से वार कर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक महिला के भाई सार्थक चौधरी निवासी सुभाषनगर वनखंडी ऋषिकेश ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 20 मार्च की रात वह बहन से साथ स्कूटी से घर जा रहा था। तभी नितिन कुमार नाम के लड़के ने पीछे से आकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद उसकी बहन साक्षी पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसकी बहन साक्षी के गले और हाथ पर चाकू लग गया। वह चाकू मारकर वहां से भाग गया।
महिला को अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हमले के आरोपी नितिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी कुएं वाली गली शांति नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 25 जनवरी 2021 को उसमे कोर्ट में साक्षी के साथ शादी की थी। कुछ समय पश्चात ही मनमुटाव होने के कारण पत्नी परिवार के साथ रह रही थी। घर बुलाने पर वह साथ रहने को मना कर रही थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।