Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ओटीटी प्लेटफार्म में रिलीज होने के लिए तैयार ऋतिक और सैफ की विक्रम वेधा, इस दिन देगी दस्तक

ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’ का ओटीटी प्लेटफार्म में इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ओटीटी व्यूअर्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस हफ्ते कई मूवीज और सीरीज के साथ ही ‘विक्रम वेधा’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्शन-थ्रिलर वाली ये मूवी दर्शकों को एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यहां रिलीज होगी फिल्म
पुष्कर और गायत्री के द्वारा डायरेक्ट ‘विक्रम वेधा’ को ओटीटी व्यूअर्स के लिए 12 मई को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज किया जाएगा। आईएमडीबी (Imdb) ने इस मूवी को 7.1 की रेटिंग दी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका बिजनेस उम्मीद से कम रहा है। इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म की स्टारकास्ट
विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया है। फिल्म के निर्माता चक्रवर्ती रामचंद्र, भूषण कुमार, एस शशिकांत, विवेक अग्रवाल हैं। वहीं फिल्म में सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी, गोविंद पांडे जैसे कलाकारों से सजी है। एक तरफ जहां एक तरफ ऋतिक गैंग्स्टर के किरदार में हैं, तो वहीं सैफ पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। ये फिल्म 2017 में इसी नाम से रिलीज हुई एक तमिल फिल्म का रीमेक है। उस फिल्म को आर माधवन, विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ, काथिर, वरलक्ष्मी सरथकुमार ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *