Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ तेजी लाने के डीजीपी ने दिए निर्देश, लाउड स्पीकरों के खिलाफ भी चले अभियान

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में तेजी लागने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए गठित टास्क फोर्स के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को विभागवार चिह्नित किया जाए और फिर कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों में स्थायी अतिक्रमण को व्यक्तिगत एवं क्लस्टर्स को 02 सेगामेंट में विभाजित कर चिह्नित किया जाए। बिना अनुमति के संचालित लाउड स्पीकरों पर उच्च न्यायालय के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मिशन मर्यादा के तहत तीर्थस्थलों व गंगा घाटों की मर्यादा एवं स्वच्छता के बारे में आम जन को पोस्टर व बैनर के माध्यम से जागरूक करें। साथ ही गंगा घाटों व तीर्थ स्थलों पर हुडदंग करने वालों के विरूद्ध एसटीएफ व एसओजी की सहायता लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डीजीपी ने कहा कि संदिग्ध व बाहरी लोगों के सत्यापन हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष पुलिस टीमें फील्ड पर निकलकर सत्यापन की कार्यवाही करें। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों व अन्य लोगों को स्वयं उनके द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन के माध्यम से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित थानाध्यक्ष दूरभाष के माध्यम पुर्नसत्यापित करना सुनिश्चित करें। धोखाधड़ी के मामलों में 01 वर्ष से अधिक समय से प्रचलित मामलों में दोनों परिक्षेत्र के आईजी को रिव्यू कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आगामी जून माह में पुलिस महानिदेशक की ओर से धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जिला वार विवेचकों के साथ रिव्यू मीटिंग ली जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिलों के प्रभारी वर्चुअली बैठक से जुड़े।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।