Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस और कार की भिड़ंत, छह की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा राष्‍ट्रीय राजमार्ग-9(NH-9) दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेस-वे की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ। जहां स्कूल बस और टीयूवी कार में भिड़ंत हुई। हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डीएमई की टीम रेस्क्यू में जुट गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा इतना भीषण था कि डेडबॉडी कार में ही बुरी तरह फंस गई थीं। उन्हें बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गेट को कटर से काटकर एक शव को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस चालक दिल्ली के किसी सीएनजी पंप से सीएनजी भराने के बाद से ही उल्टी दिशा में बस चला रहा था। ऐसे में सामने से आती कार उससे भिड़ गई। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।