उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में सर्वाधिक मौत, नए संक्रमित की संख्या में भी बढ़ोत्तरी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर में दैनिक मौत का रिकॉर्ड बना। वहीं, नए संक्रमितों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार एक फरवरी की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1840 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में 18 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। एक दिन पहले सोमवार 31 जनवरी को कोरोना के 1200 नए संक्रमित मिले थे और 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1800 केंद्रों में 147968 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.01 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7564 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 78141 हो गई है। इनमें से 48774 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 4383 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 26814 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7564 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 146 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.19 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 62.42 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




