Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को समर्थन जारी, कई हुए कांग्रेस में शामिल

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क अभियान जारी है। साथ ही उनके समर्थन में कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क अभियान जारी है। साथ ही उनके समर्थन में कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज वह बरसाली क्षेत्र में गए। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। कांग्रेस की नीतियां बताई और बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। दावा किया गया कि इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने उन्होंने गंगोत्री सीट से विजयपाल सजवाण की रिकॉर्ड मतों के विजयी बनाने का संकल्प भी लिया।
इसी क्रम में बरसाली क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट ने अपने दर्जनो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। वहीं, नाकुरी से जगत सिंह बिष्ट, गौरव सिंह बिष्ट, जगपाल सिंह बिष्ट, संदीप चंद रमोला, डुंडा से सुनील जोशी, नाकुरी से श्री कृपाल सिंह कलुड़ा, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप चंद्र रमोला, कुराह से सुरेश लाल, पूर्णचंद्र रमोला, बचन लाल वीरू लाल, आशीष बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, ब्रह्म प्रकाश जोशी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, प्रवीण सिंह बिष्ट, धर्म सिंह बिष्ट, ज्ञानसू से सौरभ भट्ट, गणेशपुर से सुबोध राणा, राजन सेमवाल, विनोद, अखिलेश, अविनाश, बमणगांव धनारी से जयप्रकाश भट्ट, नरेश राणा, अमरनाथ भट्ट, बृजमोहन भट्ट, गोविंद सिंह राणा, दिनेश राणा, गंगा प्रसाद भट्ट, हर्षमणि भट्ट, आदित्य भट्ट, हरिकृष्ण भट्ट, उमाशंकर उनियाल, महेंद्र प्रसाद भट्ट, देवेंद्र उनियाल, सैंज टकनौर से सौरभ राणा, नवीन राणा, आशीष राणा, द्वारी से रविन्द्र रावत, दीपक रावत, नवीन रावत, हीना से अरविंद असवाल, सोबेन्द्र असवाल, जखोल से महेश रमोला, उत्तरों से आकाश राणा, दीपक गुसाईं, कोटबंग्ला से प्रवेश पंवार, मिश्रगांव से रतनमणि नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा बरसाली क्षेत्र के पंजियाला से प्रधान प्रतिनिधि जसवंत बिष्ट, पूर्व प्रधान बालम सिंह राणा, सुंदर सिंह चौहान, केन्द्र सिंह चौहान, शिव सिंह बिष्ट, शिव सिंह चौहान, अनिल बिष्ट, जयेंद्र सिंह राणा, मुखवा गांव से विष्णु प्रकाश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, आशीष सेमवाल, नाल्ड चिंवां से जयवीर सिंह राणा, नौगांव केलसू से हरीश रावत, राजीव रावत, अजय रावत, विजयपाल, अगोडा से सतीश रावत, धर्मचंद शाह, तिलोथ से शैलेश जगूड़ी, पाटा से लक्ष्मण चौहान पाला से सूरज नाथ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।