Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में आज से भारी बारिश का दौर, इन जिलों में दो दिन ओरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में आज से बारिश का दौर तेज होने जा रहा है। देहरादून सहित आसपास के इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। संभावना है कि आज 29 जनवरी से दो दिन तक कई जिलों में भारी बारिश होगी। ऐसे में कहीं बारिश का ओरेंज और कहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून में अधिकतम तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट की संभावना है। ऐसे में आज और कल का दिन कुछ ज्यादा सर्द होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज का मौसम
उत्तराखंड में देहरादून सहित मैदानी और पर्वतीय इलाकों में आज बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 जनवरी को गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थनों और कुमाऊं मंडल में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ एवं देहरादून में कहीं कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारों का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 30 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य्म बारिश होगी। 2200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना का ओरेंज अलर्ट है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार पड़ने का यलो अलर्ट जारी है। 31 जनवरी को बारिश पर्वतीय जिलों में सिमट जाएगी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। एक और दो फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 29 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। कल 30 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री हो सकता है। इसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी। 31 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान आठ से 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच 30 जनवरी को देहरादून में ठीकठाक बारिश की संभावना है।