Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

भारत जोड़ो यात्राः ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, समापन समारोह में भाग लेंगे ये दल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार 29 जनवरी बड़ा दिन है। आज दोपहर 12 बजे राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद 2 बजे वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जनवरी को श्रीनगर में इसका समापन होना है। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को देश के दक्षिणी सिरे से शुरू हुई और लगभग 145 दिनों में 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने के बाद श्रीनगर में समाप्त होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

30 जनवरी को समापन
पांच महीने तक चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार (30 जनवरी) को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समापन होना है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन समारोह होना है, जिसमें कांग्रेस को भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। पार्टी की तरफ से समान विचारधारा वाली क्षेत्रीय पार्टियों और उनके क्षत्रपों को निमंत्रण भेजा गया है। 11 जनवरी को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश भर के 24 दलों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। सूत्रों ने आज बताया कि समान विचारधारा वाले 12 विपक्षी दल सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीडीपी उन पार्टियों में शामिल हैं, जो इस समारोह में शामिल नहीं होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये दल होंगे शामिल
एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) श्रीनगर में समारोह में भाग लेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शुक्रवार को हुआ था विवाद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। कथित सुरक्षा उल्लंघन के कारण शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा रद्द किए जाने के बाद अवंतीपोरा के चेरसू गांव से फिर से शुरू हुई। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी अवंतीपोरा में यात्रा में शामिल हुईं। वहीं स्थानीय पुलिस ने यात्रा के दौरान किसी तरह की सुरक्षा चूक से इनकार किया है। इलाके के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने शनिवार को आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मैं आपका आभारी रहूंगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 27 जनवरी की “सुरक्षा चूक” घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की। खड़गे ने अपने पत्र में कहा कि हम अगले दो दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं और श्रीनगर में 30 जनवरी को होने वाले समारोह में भी एक विशाल जनसभा की उम्मीद कर रहे हैं। 30 जनवरी को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता इस दिन होने वाले समापन समारोह में भाग ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा कि यदि आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और संबंधित अधिकारियों को श्रीनगर में 30 जनवरी को यात्रा की समाप्ति और समारोह तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की सलाह दे सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा।