Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

देहरादून समेत समूचे उत्तराखंड में जोरदार बारिश जारी, राज्य की 84 सड़कें अवरुद्ध, पांच दिन का अलर्ट, जानिए मौसम पूर्वानुमान

इन दिनों उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है। आज मंगलवार चार अगस्त की सुबह तो देहरादून में बारिश के कई तीव्र दौर चले। इसी तरह राज्य के कई जिलों के हालत हैं। स्थिति ये है कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की तीन अगस्त की शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के चलते 84 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें एक एनएच दो एसएच के साथ ही 11 सड़कें पीडब्लूडी, 70 सड़कें पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। साथ ही नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ा हुआ है। ऐसे में पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज चार अगस्त लेकर 10 अगस्त तक राज्य के जिलों में अधिकांश स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से अधिक रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने आज चार अगस्त के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। पांच अगस्त के लिए देहरादून और बागेश्वर जिले के लिए ओरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह से आठ अगस्त के लिए राज्यभर के जिलों के लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार चार अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। पांच से 11 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 25, 26, 28, 29, 28, 26 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 23, 23, 24, 24, 24, 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।