एसआईआर के लिए देहरादून में महानगर कांग्रेस ने गठित की निगरानी समिति
उत्तराखंड में इन दिनों मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है। इसे लेकर मतदाताओं की ओर से भी कई शिकायतें आ रही हैं। कई मामलों में एक ही परिवार के आधे सदस्यों को क्लीन चिट दी गई तो आधों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के जवाब के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संचालित हो, इसके लिए महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने एक निगरानी समिति का गठन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने समिति की घोषणा करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस अभियान के दौरान यदि किसी पात्र मतदाता के साथ अन्याय होता है अथवा अनावश्यक रूप से उसका नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने कहा कि गठित निगरानी समिति विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों से प्राप्त शिकायतों पर सतत निगरानी रखेगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करेगी तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। यदि किसी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुआ है या मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो समिति उसके समाधान हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की मजबूती, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इसके लिए महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने एक निगरानी समिति का गठन किया है। ये समिति मतदाताओं को हर संभव मदद करेगी और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रतिबद्ध है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून में निगरानी समिति के सदस्य
* सुनील जायसवाल
* गगन छाजर
* संजय गौतम
* अनूप कपूर
* रमेश कुमार मंगू
* सैयद जमाल
* प्रमोद गुप्ता
* जगदीश धीमन
* मोहन थापली
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



