Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

ग्राफिक एरा के टेम्परेचर सेंसर को मिला पेटेंट

ग्राफिक एरा ने नवाचार और तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स के ऑर्गेनिक थिन फिल्म टेम्परेचर सेंसर को भारत सरकार ने भारतीय पेटेंट प्रदान किया है। यह भारतीय पेटेंट ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की डा. अभिलाषा मिश्रा और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डा. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ को उनके ‘ऑर्गेनिक थिन फिल्म टेम्परेचर सेंसर’ के लिए प्रदान किया गया है। भारत सरकार ने 24 जून 2026 को पेटेंट संख्या 593200 के तहत इसे पेटेंट प्रदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लचीले ऑर्गेनिक पदार्थों से तैयार यह कम लागत और उच्च दक्षता वाला सेंसर विभिन्न परिस्थितियों में विश्वसनीय तरीके से तापमान मापने में सक्षम है। इसका उपयोग औद्योगिक इकाइयों, घरेलू उपकरणों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकेगा। यह तकनीक आधुनिक फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डा. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि यह उपलब्धि ग्राफिक एरा में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार की सशक्त संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे प्रयास शोधकर्ताओं को समाजोपयोगी तकनीकों के विकास के लिए प्रेरित करने के साथ विश्वविद्यालय में अनुप्रयोग आधारित अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed