Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की पंखुड़ी विश्व की टॉप 100 प्रोडिजी में शामिल, अब तक कर चुकी हैं कई उपलब्धियां अपने नाम

देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की नन्ही छात्रा पंखुड़ी को द चाइल्ड प्रोडिजी ने दुनिया के 100 टॉप विलक्षण बच्चों की सूची में शामिल किया है।

देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की नन्ही छात्रा पंखुड़ी को द चाइल्ड प्रोडिजी ने दुनिया के 100 टॉप विलक्षण बच्चों की सूची में शामिल किया है। कक्षा आठ की छात्रा पंखुड़ी लेखन, चित्रकला, गणित और सामान्य ज्ञान में क्षेत्र में कई बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

बच्चों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने वाली संस्था द चाइल्ड प्रोडिजी ने नन्हीं पंखड़ी की उपलब्धियों के आधार पर उसका सौ विलक्षण बच्चों की सूची में चयन किया है। 13 वर्ष की पंखुड़ी अब तक 50 कविताएं लिख चुकी है। पंखुड़ी की कई कविताएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। चित्रकला, गणित, सामान्य ज्ञान और वाद विवाद प्रतियोगिताओं में पंखुड़ी अनेक पुरस्कार जीत चुकी है। पंखुड़ी को वर्ष 2019 में ग्लोबल स्कूल अम्बेसडर फॉर पीस अवार्ड मिल चुका है।

पंखुड़ी ने इस सफलता का श्रेय अपनी माता ऋचा औऱ पिता डॉ संजीव कुमार के साथ ही अपने शिक्षकों को दिया है। नौ अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में यह अवार्ड दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए दुनिया भर से 1.56 लाख से अधिक बच्चों ने नामांकन किया था।


ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि पंखुड़ी की ये उपलब्धि स्कूल की नहीं, बल्कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बहुमुकी प्रतिभा की धनी इस नन्हीं छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देने के साथ ही उससे अपेक्षा की कि वह अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारने में निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने पंखुड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *