Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

आयुष्मान भवः में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ भी शामिल, शिविर लगाकर ग्रामीणों का किया इलाज

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ भी आयुष्मान भवः के कार्यक्रम में शामिल हो गए। अस्पताल की ओर से हरिद्वार के गुरूकुल नारसन में शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर गुरूकुल नारसन स्थित सीएचसी में इस शिविर का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के प्रसूती एवं स्त्री रोग विभाग की डा. राम्या मित्रा, बाल रोग विभाग के डा. अनुज गुप्ता, ईएनटी विभाग के डा. परवेन्द्र सिंह, मनोरोग विभाग की डा. प्राची जैन और सामान्य चिकित्सा विभाग के डा. सार्थक अरोड़ा ने मरीजों का परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस शिविर में गुरूकुल नारसन और आस-पास के गांवों के 141 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गई। आयुष्मान भवः योजना के तहत ग्रामीणों को विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर इस शिविर का आयोजन किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।