Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 22, 2026

लीसा चोरों और कीड़ाजड़ी के तस्करों पर सरकार रखे कड़ी नजरः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों चमोली पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लीसा चोरों और कीड़ा जड़ी के तस्करों पर सरकार द्वारा कड़ी नजर रखे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की इस संपत्ति का इन तस्करों द्वारा दोहन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चमोली जनपद में लिसा चोरों के एक गिरोह के पकड़े जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने आज कहा कि उत्तराखंड की बहुमूल्य जड़ी बूटियां और वनों से जुड़ी कीमती वस्तुएं आज चोरों और तस्करों के लिए स्वर्ग पहुंचने का संसाधन बन गई है। करोड़ों रुपये की इस संपत्ति का इन तस्करों द्वारा दोहन किया जा रहा है। उन्होंने इसमें प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत के साथ ही राजनीतिक संरक्षण का आरोप भी लगाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह लीसा चोरों और कीड़ा जड़ी माफियाओं को गिरफ्त में लेने के लिए सख्त कार्रवाई करें। इससे पहाड़ों में पैदा होने वाली अमूल्य संपदा का राज्य के हित में उपयोग हो सके। साथ ही इस वन संपदा की लूट से राज्य को बचाया जा सके। उन्होंने इन बहुमूल्य संपत्तियों आयुर्वेदिक औषधियों के लुटेरों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजने का भी सुझाव दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।