गेहूं में कूड़ा, नमक में रेता, चावल में बदबू, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का फूटा गुस्सा, डीएसओ कार्यालय पर प्रदर्शन
उत्तराखंड में कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ ने आरोप लगाया कि राशन की दुकानों पर मिलने वाले गेहूं में कूड़ा है। नमक में रेता है। चावल में बदबू है। साबुत मंडवा सिर्फ एक किलो दिया जा रहा है। दुकानें समय पर नहीं खुलती हैं। इन आरोपों के साथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही डीएसओ को ज्ञापन भी दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए कौशल ने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून को सरकारी दूकानों में जनता को बंट रही सामग्री में गड़बड़ी से अवगत कराया। साथ ही इन मामलों में आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार राशन की दुकानों को समय से नही खोले जाने की शिकायत मिल रही है। इससे आम जनता को लाईनों में लगनाा पड़ रहा है, जिससे समय बर्बाद हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा भाजपा राज में कोई भी ऐसा विभाग नही है, जिसमें भ्रष्टाचार का बोलबाला ना हो। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सबको एक होकर जनसमस्यों के समाधान के लिए आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर पूनम कण्डारी, आन्नद जगुड़ी, किशोर उनियाल, डॉ. संजय सिंह, बिरेन्द्र पंवार, मीनाक्षी महर, सुशीला बेलवाल, हरेन्द्र बेदी, संदीप धुलिया, मान सिंह, अर्जुन शर्मा, बिरेश शर्मा आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



