Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

इस दिन से देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में लगातार तीन दिन होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, फिर भी दिन रहेंगे गर्म

उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। फिलहाल अब पर्वतीय जिलों को छोड़कर मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप ज्यादा नहीं रहा है। वैसे देखा जाए तो इस बार सर्दी कम ही पड़ी है। सर्दियों में ऐसे दिन बहुत कम आए, जब मौसम विभाग को किसी जिले में शीत दिवस की चेतावनी देनी पड़ी है। फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। गुरुवार 31 जनवरी की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, एक फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। दो फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। तीन फरवरी से राज्यभर में बारिश का दौर शुरू होगा, जो पांच फरवरी तक चल सकता है। इस दौरान तीन और चार फरवरी को बारिश धीरे धीरे जोर पकड़ेगी। पांच फरवरी को बारिश की गति धीमी पड़ सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, एक और तीन फरवरी को राज्य के पर्वतीय जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में, चार और पांच फरवरी को 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभावित है। फिलहाल इस बार मसूरी में ऐसी बर्फ नहीं पड़ी है, जो काफी देर तक टिकी रहे। वहीं, चकराता, धनोल्टी, सुरकंडा सहित अन्य चोटियों में बर्फबारी जरूर हुई है। चारधामों के साथ ही कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर चलता रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 31 जनवरी की सुबह सात बजे देहरादून का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। एक फरवरी से लेकर छह फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 22, 23, 22, 21, 21 22 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11, 11, 11, 11, नौ, नौ व 10 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में मौसम गर्म रहेगा। रात को भी ज्यादा सर्दी नहीं रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *