Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

देहरादून में लगाया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों का परीक्षण, कांग्रेस नेता धस्माना ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगला देवी इंटर कालेज में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। इस शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर मनुष्य के दांत स्वस्थ हैं, तो उनसे सौ बीमारियां दूर रहती हैं। खराब दांत सौ बीमारियों की जड़ है। इसलिए सभी को बचपन से ही अपने दांतों की सेहत के बारे में सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह रात दांत ब्रश करने, दांतों व मसूड़ों को साफ रखने जैसी बहुत सामान्य सी सावधानियों से बड़े नुकसान को बचाया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अब बहुत प्रगति हो गयी है और अब खराब दांत को बचाने के लिए रुट कनाल व रुट इम्प्लांट जैसी पदत्तियों ने दंत चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रगति की है। इस अवसर पर डॉक्टर शोभित पाल सिंह, डॉक्टर युक्ति डोभाल, डॉक्टर पंकज कोहली, दंत विज्ञानी गौरव कुमार, मधुसूदन बिष्ट, सतेंद्र सिंह रावत जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की ओर से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया व दवाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक लोकेश बहुगुणा व प्रधानाचार्य गायत्री रावत व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।