Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

गुरुग्राम में सेल्फी ले रहे चार युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मंगलवार शाम को सेल्फी ले रहे चार युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये युवक जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मंगलवार शाम को सेल्फी ले रहे चार युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये युवक जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है। यह घटना बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास की है। जन शताब्दी एक्सप्रेस गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से 4 बज कर 48 मिनट पर चली थी।
एक दिन पहले सेल्फी लेने के जुनून में पश्चिम बंगाल में ऐसी ही एक खतरनाक वाकया हुआ था। बंगाल के मिदनापुर में कोसी नदी के रेलवे ब्रिज पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे युवक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इसमें दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक बुरी तरह जख्मी हुआ था।
जीआरपी के मुताबिक, सेल्फी लेने के साथ वो ट्रेन की रफ्तार से बेपरवाह होकर समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाए और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि युवाओं का एक ग्रुप रेलवे ट्रैक के नजदीक पिकनिक मनाने आया था। इस दौरान उनमें रेल ट्रैक पर दोस्तों के साथ सेल्फी लेने का दौर चल रहा था। तभी मिदनापुर से हावड़ा की ओर से आने वाली लोकल ट्रेन आ गई और युवकों को रौंदते हुए निकल गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।