Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार, कोरोना संक्रमित होने से एम्स दिल्ली में हैं भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार की खबर है। हरीश रावत एम्स दिल्ली में भर्ती हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार की खबर है। हरीश रावत एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें गुरुवार 15 मार्च को देहरादून से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली ले जाया गया था। हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। उनका आक्सीजन लेबल में भी सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने व अपनी चिंता से भी उनको अवगत कराते हुए बात की है। राहुल गांधी ने भी उनसे बात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलामनवी आजाद, आनंद शर्मा ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अपनी चिंता प्रकट की है ।
गौरतलब है कि हरीश रावत ने 24 मार्च को अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया में दी दी। उनके साथ पत्नी, बेटी सहित परिवार के अन्य चार लोग भी कोरोना संक्रमित निकले। सभी घर में आइसोलेट थे। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर हरीश रावत 25 मार्च की दोपहर दून अस्पताल पहुंचे। जहां उनके टेस्ट किए गए। साथ ही उन्हें चिकित्सकों ने एम्स दिल्ली जाने की सलाह भी दी। ऐसे में उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।
पढ़ें: कोरोना संक्रमित पूर्व सीएम हरीश रावत को एयर एंबुलेंस से ले गए एम्स दिल्ली, सीएम तीरथ ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना