Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह पर दोनों डोज लेने के 15 दिन बाद कोरोना का हमला, एम्स में भर्ती

भारत के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।


भारत के पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। 15 दिन पहले ही उन्हें कोरोना की दूसरी डोज दी गई थी। सोमवार को कोरोना की जांच करने पर वे पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें एम्स में दाखिल किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट किया कि-प्रिय डॉ। मनमोहन सिंह जी, दुआ है कि आपकी तबीयत जल्दी ठीक हो जाए। भारत को इस कठिन समय में आपके मार्गदर्शन और सलाह की आवश्यकता है। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विट किया कि-मेरी प्रार्थनाएं आज मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ हैं, और वह मेरा सबसे बड़ा सम्मान है। वह अपने सभी साथियों के साथ इस संकट से लड़क सकें और जल्द स्वस्थ हों।
पिछले साल नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।