तीरथ के इस्तीफे पर पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज, बोले-भाजपा को उत्तराखंड के लोगों को देना ही होगा जवाब
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कहां चूकने वाले थे।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कहां चूकने वाले थे। अपने ही अलग अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए तंज कसा। साथ ही भाजपा से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि इन सवालों का सवाब भाजपा को उत्तराखंड की जनता को देना ही होगा। हालांकि उनकी पोस्ट राज्यपाल को इस्तीफा देने से कुछ पहले की है। तब तक तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे।हरीश रावत ने लिखा कि- वर्तमान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री न केवल एक हास्यास्पद व्यक्तित्व बनकर रह गए, बल्कि सारी भाजपा की सरे चौराहे भद हुई है। मुख्यमंत्री जी इस्तीफा दिया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को और अब वो गर्वनर को इस्तीफा देंगे। खैर ये उनकी दलगत निष्ठा की बात हो सकती है, लेकिन एक बात स्पष्ट है न वो पहले संवैधानिक आवश्यकता को समझ पाए और न अब संवैधानिक आवश्यकता को समझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन लगभग साढ़े 4 साल के अंदर राज्य को भयंकर बेरोजगारी दी। अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। विकास के काम ठप पड़े हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई। और तो छोड़िए टेस्टिंग घोटाला जो हरिद्वार में हुआ, उसने हमारे राज्य की साख को भी बट्टा लगाने का काम किया। भाजपा को इन सवालों का जवाब उत्तराखंड के लोगों को देना पड़ेगा। चाहे वो किसी को मुख्यमंत्री बना लें।




हरीश रावत जी ने बहुत अच्छी बात की है भाजपा ने अपनी भद्द पिटवा दी है