सर्दियां शुरू और सुलग रहे हैं उत्तरकाशी के जंगल, एसडीआरएफ व वन विभाग जुटे
इस बार गर्मियों में ज्यादा बारिश होने से उत्तराखंड के जंगलों में आग से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन इसके उलट सर्दियों में जंगल सुलग रहे हैं। ऐसे में एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए जुटी है।
यहां बात हो रही है उत्तरकाशी के जंगलों की। हर्षिलि घाटी में पिछले कुछ दिनों से जंगल में आग लगी है। इससे वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। आग की लपटें क्यारकुटी, लाल देवता के निकट व घसकटिया तक फैलती जा रही है। रेस्क्यू टीम ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया है। इसके बावजूद हर्षिल घाटी में अभी भी आग देखी जा सकती है।
उत्तरकाशी से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






