Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, इस बार सामान्य रहेगा मानसून, अल नीनो का नहीं पड़ेगा ज्यादा असर, होगी इतनी बारिश

मौसम विभाग ने आज एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी का अपडेट लोगों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है और अल नीनो की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। इस साल 96 प्रतिशत (+/-5% ) मॉनसून रहेगा। इस साल देशभर में 83.7 मिलीमीटर बारिश होगी। जुलाई के आसपास एल-नीनो कंडीशन रह सकती है। मॉनसून के साथ एल-नीनो का सीधा संबंध नहीं रहेगा। प्रशांत महासगार में पेरू के पास सतह का गर्म होना अल नीनो कहलाता है। अल नीनो की वजह से समंदर के तापमान, वायुमंडल में बदलाव होता है। बदलाव की वजह से समंदर का तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ जाता है। ऐसे में अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य बारिश
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य वर्षा देखने को मिलेगी। प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई हिस्सों यानी पूर्वी, पूर्वोत्तर क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य वर्षा होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के मुताबिक, प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है। जितने साल भी अल निनो सक्रिय रहा है, वे मानसून के लिहाज़ से बुरे वर्ष नहीं थे। अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है।