Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव जारी, 19 अक्टूबर तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से फिलहाल काफी राहत है। लगातार तीसरे दिन किसी संक्रमित की कोरोना से मौत नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा होगा।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से फिलहाल काफी राहत है। लगातार तीसरे दिन किसी संक्रमित की कोरोना से मौत नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार चार अक्टूबर की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार तीसरा दिन है, जब कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले रविवार तीन अक्टूबर को कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले थे।उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 932 केंद्रों में 34535 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.04 Health Bulletin
अब तक कुल 7395 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। इनमें से 329936 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 150 है। अब तक प्रदेश में कुल 7395 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.03 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 587 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पढ़ें: उत्तराखंड में 19 अक्टूबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, विवाह समारोह में 50 फीसद लोगों को छूट, पूर्व की तरह खुलेंगे बाजार, देखें नियम