Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

कांग्रेसियों ने व्यासी परियोजना स्थल तक किया कूच, पुलिस को चार किमी तक दौड़ाया, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई गिरफ्तार

देहरादून में निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो भीड़ ने बैरिकेड ध्वस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बाड़वाला से करीब चार किलोमीटर दूर तक छकाया।

देहरादून में निर्माणाधीन व्यासी जल विद्युत परियोजना कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो भीड़ ने बैरिकेड ध्वस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बाड़वाला से करीब चार किलोमीटर दूर तक छकाया। इसके बाद जब पुलिस अधिकारी नेताओं से अनुरोध करने लगे तब जाकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन देहरादून लाया गया।
व्यासी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में शामिल डूब क्षेत्र के किसानों के आंदोलन का आंदोलन चल रहा है। रविवार को वहां आंदोलनरत किसानों की गिरफ्तारी की गई थी। इसके विरोध में आज कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं की भीड़ ने परियोजना स्थल की ओर कूच किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से सुबह साढ़े दस बजे निकले।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, पछवा दून जिला अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, भूपेंद्र नेगी, गौतम सोनकर, मंजू तोमर, परिणीता बडूनि, अनिता निराला व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। लगभग साढ़े ग्यारह बजे बाड़वाला पहुंचने पर वहां एसपी देहात स्वतंत्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। व्यासी परियोजना की ओर जाने वाले रास्ते में पुलिस ने बैरेकेडिंग लगा कर रास्ता रोका हुआ था। बैरिकेडिंग पर प्रीतम सिंह की गाड़ियों के काफिले के पहुंचते ही वहां पहले से उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ ही बैरेकेडिंग उखाड़ दी।

पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह से आगे न जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ आगे बढ़ गया। पुलिस मजबूर हो कर काफिले के पीछे चलती रही और बीच बीच में प्रीतम सिंह से आगे न जाने का आग्रह करती रही। चार किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद पुलिस ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। जहां पुलिस व कार्यकर्ताओं में आधे घंटे से ज्यादा देर तक धक्का मुक्की होती रही और अन्तोगत्वा प्रीतम सिंह गिरफ्तारी देने को तैयार हो गए। पुलिस ने प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।