Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन के माध्यम से देहरादून के डीएम को सौंपा ज्ञापन, पुश्ता निर्माण और मुआवजे की मांग

देहरादून में बाढ़ से पुश्ता (तटबंध) टूटने से प्रभावित परिवारों ने सोमवार को ‘बस्ती बचाओ आंदोलन’ के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पीड़ितों को तत्काल राहत, पारदर्शी मुआवजा वितरण और क्षतिग्रस्त पुश्तों के स्थायी निर्माण की मांग की गई। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट तिवारी ने ज्ञापन लिया तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन में कहा गया है कि गांधीग्राम, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी, देवर्षि एन्क्लेव, खुडबुडा मौहल्ला और संगम विहार सहित कई क्षेत्रों में पुश्ता टूटने और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। प्रभावितों ने बताया कि जिले में तीन भवन पूर्ण रूप से और 136 आवास आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कांवली रोड की स्थिति में सुधार किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रभावित परिवारों की मांगें
1. तत्काल सर्वेक्षण एवं राहत: प्रभावित क्षेत्रों का राजस्व विभाग/तहसील स्तर से तत्काल सर्वेक्षण कराकर पीड़ितों को राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
2. पारदर्शी मुआवजा वितरण: मुआवजा वितरण किसी राजनैतिक दल, जनप्रतिनिधि अथवा पार्षद के माध्यम से न करके पूर्णतः राजस्व विभाग/तहसील के माध्यम से किया जाए। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान, आंशिक क्षतिग्रस्त मकान एवं सामान बह जाने की अलग-अलग दरें निर्धारित की जाएं।
3. पुराने मामलों का निस्तारण: सूची में कई परिवार किराये के मकानों पर रह रहे हैं। इनके मुआवजे का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
4. पुश्ता निर्माण/मरम्मत: क्षतिग्रस्त पुश्तों का स्थायी समाधान करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन देने वाला प्रतिनिधिमंडल
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनन्त आकाश, विप्लव अनन्त, शहजादी, साहिन, फुरकाना, मेसर, फरीदा, कमरजहां, मजलूम, असरून, इकराम, तौफिका, सुशीला, इकबाल, हिदायत, सोनी, इसराईफल, बसन्त कुमार, शबनम आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।