Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों की हुई शिनाख्त

उत्तराखंड के ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। सभी मतृकों की शिनाख्त हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। टिहरी गढ़वाल पुलिस को सूचना मिली कि कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे बछेलीखाल की ओर एक आल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।
मृतकों के नाम
1-पिंकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
2-प्रतापसिह (40 वर्ष) पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
3-भागीरथी देवी (36 वर्ष) पत्नी प्रताप सिंह।
4-विजय (15 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह।
5-मन्जु पुत्री (12 वर्ष) प्रताप सिंह।