Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

मदर्स डे और रेडक्रास सोसाइटी के संस्थापक के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, आयोजित की गोष्ठी

मातृत्व दिवस एवं से रेड क्रास सोसाइटी के संस्थापक सर जीन हैनरी दुनोंन्ट के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रास सोसाइटी की जिला देहरादून इकाई एवं उत्तराखंड मालसी संयुक्त संघर्ष समिति के सहयोग से देहरादून में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मातृत्व दिवस एवं से रेड क्रास सोसाइटी के संस्थापक सर जीन हैनरी दुनोंन्ट के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रास सोसाइटी की जिला देहरादून इकाई एवं उत्तराखंड मालसी संयुक्त संघर्ष समिति के सहयोग से देहरादून में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही गोष्ठी आयोजित कर समाजसेवा के क्षेत्र में लोगों से आगे आने का आह्रावन किया गया। रक्तदान शिविर देहरादून में जूनियर हाई स्कूल मालसी में लगाया गया। इसमें 41 युवाओं ने रक्तदान किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मोहन सिंह खत्री ने बताया कि आज के ही दिन सर जीन हैनरी दुनोंन्ट ने रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना की थी। इसका मानव सेवा का एक लम्बा इतिहास है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी ने समय-समय पर जरूरत मंदों की मदद की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भी मालसी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। खत्री ने कहा आज का दिन बहुत शुभ है। आज न केवल सर जीन हैनरी दुनोंन्ट का जन्म दिन है, आज के दिन ही विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी की भी स्थापना हुई थी। साथ-साथ मातृत्व दिवस भी है और आज ही श्री बद्री विशाल के कपाट भी आज ही खुले हैं।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं अधीक्षण अभियंता विशाल राणा तथा स्थानीय पार्षद सुशान्त बोरा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव डा. एम.एम. अंसारी ने तथा संचालन कल्पना बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष सुभाष चैहान, मनोज गोविल, विकास गुप्ता, सौरभ दीक्षित, हुकम सिंह चैहान, राजकुमार कक्कड, गौरव खण्डूरी आदि उपस्थित थे। रक्तदान करने वालों में रोहित क्षेत्री, राहुल भण्डारी, प्रणव खत्री, मंजीत रावत, सत्येन्द्र रावत, सौरभ सिंह, नवीन थापली सहित 41 अन्य लोग शामिल थे। रक्तदान शिविर डा पीयूष सागर के नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल कालेज की टीम की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं रेड क्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने उपस्थित लोगों को श्री बद्रीनाथ का प्रसाद भी वितरित किया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।