Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

पहले गला दबाकर की पत्नी की हत्या, फिर चार टुकड़े कर शव को लगाया ठिकाने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए जघन्य श्रद्धा वाकर हत्याकांड को धर्म के आधार पर राजनीति करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। वहीं, इस तरह के हत्याकांड आएदिन देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला के शव को काट कर दूर स्थान पर फेंक दिया गया। पति ने पहले दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए सिर को धड़ से लग कर दिया। इतना ही नहीं उसके एक हाथ और पैर को भी काट दिया। फिर उसकी लाश को बोर में बंद करके खेत में ले जाकर फेक दिया। इस मर्डर का खुलासा यूपी की सीतापुर पुलिस ने किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीतापुर पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलरिहा से पीड़िता का शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान ज्योति उर्फ ​​स्नेहा के रूप में हुई। मामले के दो मुख्य आरोपी महिला का पति पंकज मौर्य और दुर्जन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी पंकज मौर्य ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरोपी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि महिला ज्योति उर्फ ​​स्नेहा नियमित रूप से नशा करती थी। वह कई दिनों तक किसी के घर रहती थी, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। इस पर उसने ज्योति को खत्म करने का फैसला किया। उनकी शादी के दस साल हो चुके थे, लेकिन उसे संदेह था कि वह उसे धोखा दे रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल वीपन्स एंड टैक्टिक्स (स्वाट) और रामपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सफल निगरानी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ेंः अपराधी की नहीं होती कोई जाति, ना ही धर्म, युवक ने दादी, पिता, मां और बहन की चाकू मारकर कर दी हत्या