Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

टी-20 फार्मेट में नया कोच रखने की पैरवी, इस दिग्गज ने सुझाया ये नाम

टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना टूटने पर चयन समिति पर तो बीसीसीआइ की गाज गिर चुकी है। पूरी चयन समिति बर्खास्त कर दी गई और नए सिरे से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, अब कोच राहुल द्रविड़ की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। कारण ये है कि अब कोच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विश्वकप पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि आशीष नेहरा जैसे किसी व्यक्ति को भारत की टी20 कोचिंग प्रणाली का हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि वह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बेहतर समझते हैं। नेहरा ने 2017 में खेल से संन्यास ले लिया था और इस साल की शुरुआत में आइपीएल में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटन्स को डेब्यू सीजन पर खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हरभजन ने कहा कि टी20 फॉर्मेट में आपके पास आशीष नेहरा जैसा कोई व्यक्ति होना चाहिए, जिसने हाल ही में खेल को अलविदा कहा है। वह इस फॉर्मेट को बेहतर समझते हैं। मैं राहुल के साथ लंबे समय तक खेला हूं और उनके प्रति पूरा सम्मान है। मैं खेल को लेकर उनकी समझ पर सवाल नहीं उठा रहा हूं, लेकिन यह फॉर्मेट थोड़ा अलग और मुश्किल है। हरभजन ने कहा कि जिसने हाल में इस खेल को खेला है वह टी20 में कोचिंग के काम के लिए बेहतर है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप राहुल को टी20 से हटा दें। आशीष और राहुल दोनों मिलकर 2024 वर्ल्ड कप के लिए टीम को बनाने के लिए काम कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हरभजन ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से राहुल के लिए भी ब्रेक लेना आसान होगा और उनकी गैरमौजूदगी में नेहरा टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते है। हरभजन अबु धाबी टी10 लीग में दिल्ली बुल्स टीम का हिस्सा है। इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप जीत ने विभिन्न प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच और खिलाड़ी चुनने की बहस तेज कर दी है।