Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

एसी में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के आइसीयू में लगी आग, 13 कोरोना मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे विरार वेस्ट इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पतालमें आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई। हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स आइसीयू में थे, जिसमें से मात्र दो ही बचाए जा सके और 13 की मौत हो गई।


महाराष्ट्र में मुंबई से सटे विरार वेस्ट इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पतालमें आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई। हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स आइसीयू में थे, जिसमें से मात्र दो ही बचाए जा सके और 13 की मौत हो गई। माना जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। बताया गया कि अस्पताल का आईसीयू सेंकड फ्लोर पर था। घटना सुबह 3 बजे के करीब की बताई जा रही है।
आग से मरीजों और मेडिकल स्टाफ के बीच हंगामा मच गया। अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के वक्त अस्पताल में लगभग 90 मरीज भर्ती थे। महाराष्ट्र में ही अभी बुधवार को ही एक और हादसा हुआ था, जहां नासिक में एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 24 मरीजों की मौत हो गई थी।
घटना के एक चश्मदीद गवाह अविनाश पाटिल ने रिपोर्टरों बताया कि ‘मुझे रात तीन बजे के आसपास एक दोस्त की कॉल आई। उसकी सास इस अस्पताल में भर्ती थीं। जब मैं यहां पहुंचा तो अस्पताल के बाहर दमकल की गाड़ियां खड़ी थीं। दूसरे फ्लोर पर स्थित आईसीयू पूरा धुएं में घुटा था। वहां बस दो नर्सें थीं, कोई डॉक्टर नहीं दिखा। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में आधा घंटा लगा। हमें वहां कुछ 8-10 शव दिखे थे।
वहीं, दिलीप शाह ने बताया कि जिन पेशेंट्स को ऑक्सीजन की जररूत है, उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। शाह ने बताया कि आइसीयू से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में आग फैल गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी है। सीईओ ने दावा किया कि रात में अस्पताल में डॉक्टर थे। यह पूछे जाने पर कि कितने स्टाफ ड्यूटी पर थे, शाह ठीक-ठीक संख्या नहीं बता सके। यह घटना तब हुई है, जब महाराष्ट्र में कोरोनावायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है और लगातार नए और एक्टिव मामलों में तेजी आ रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।