Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

फिल्म अभिनेत्री हिमानी ने दी मांगल को दस साल पूरे होने की बधाई, केक काट किया सेलिब्रेशन

मांगल डॉट कॉम की ओर से दस साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर मांगल डॉट कॉम की ब्रांड अम्बेसडर हिमानी भट्ट शिवपुरी ने केक काटा और मांगल को शुभकानाएं दी। साथ ही भावी योजना मांगल अवॉर्ड की जानकारी भी दी।
इस मौके पर मांगल की ओर से एसलेहॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में मांगल की ब्रांड अम्बेसडर हिमानी शिवपुरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं मांगल डॉट कॉम से जुड़ी हूं। ये गढ़वाली-कुमाऊनी मैट्रिमोनियल में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जो कि हमारे लिए फक्र की बात है कि इस मॅट्रिमोनी के जरिये हम अपने कल्चर को बढ़ावा दे पा रहे हैं।


बताया कि अब मांगल अवार्ड की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके तहत हम पहाड़ियों में जिन्होंने अच्छा काम किया है, उनको मांगल के माध्यम से सोशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड फंक्शन के लिए वह खुद आएंगी। इस मौके पर हिमानी ने मांगल को दस साल की बधाई दी तो साथ ही राज्य स्थापना दिवस की भी सबको शुभकामनाये दी।
पत्रकार वार्ता में मांगल के एमडी विजय भट्ट ने कहा कि मांगल का दस सालों का सफर बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा नही कि इस दौरान कंपनी ने बुरे दौर नही देखे, लेकिन जिस तेजी से हम सफलता की ओर बढ़े हैं, हमारे लिए वो महत्वपूर्ण हैं। कहा कि हिमानी शिवपुरी को ब्रांड अम्बेसडर बनाने के पीछे कारण ये था कि एक तो वह उत्तराखंड से है और उनकी साफ छवि के कारण हम उनसे जुड़े हैं।
मांगल की डायरेक्टर स्वाति भट्ट ने कहा कि दस साल पहले बेहद संघर्षों और कशमकश के साथ ही मांगल को खड़ा किया था, तब दिक्कतों के दौर में सब कुछ करना बेहद मुश्किल लगता था। यहां तक पहुंचने के लिए संघर्ष जरूरी थे और मांगल को अभी बेहद ऊंचाइयों तक जाना है। इस मौके पर लक्ष्मी, हेमलता, लता, प्रीति, निकिता, भावना और नेहा आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।